google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सेवानिवृत्ति से डेढ़ माह पहले भी ड्यूटी में अग्रणी, विशेष पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ जग्गूदास वैष्णव सम्मानित

पाली : आमतौर पर राजकीय सेवा से सेवानिवृत्ति के करीब आते ही अधिकांश कार्मिक अपने दायित्वों से दूरी बनाने लगते हैं, लेकिन पाली में निर्वाचन क्षेत्र के भाग संख्या 46 के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) जग्गूदास वैष्णव ने अपने समर्पण और कार्यकुशलता से इस धारणा को पूर्णतः गलत साबित किया है। सेवानिवृत्ति में डेढ़ माह से भी कम समय शेष होने के बावजूद वे विशेष पुनरीक्षण अभियान में पूरे उत्साह के साथ जुटे रहे और समय से पहले ही अपना लक्ष्य पूर्ण किया। इसी उत्कृष्ट कार्य के लिए मंगलवार को उन्हें विशेष सम्मान से नवाजा गया।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि जग्गूदास वैष्णव पिछले 20 वर्षों से बीएलओ के रूप में कार्यरत हैं और वर्तमान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिठु (रोहट) में लेवल-1 शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
वे आगामी 31 दिसंबर को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए विशेष पुनरीक्षण अभियान के सभी लक्ष्यों को समय से पहले पूरा कर दिया।

राणावत ने कहा कि सेवा निवृत्ति के नजदीक आने के बावजूद इस प्रकार की तत्परता और समर्पण प्रशासन के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। वैष्णव की इसी निष्ठा और परिश्रम को देखते हुए मंगलवार को उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button