रामगढ़ नहरी क्षेत्र में खेत में गिरा रहस्यमयी ड्रोन, पुलिस ने घेरा क्षेत्र—जांच तेज

जैसलमेर : रामगढ़ नहरी क्षेत्र में गुरूवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब चक संख्या 3 सत्तार माइनर के पास स्थित एक मुरब्बे में अज्ञात ड्रोन गिरा हुआ मिला। ड्रोन कहां से आया, किस उद्देश्य से उड़ाया गया और कैसे गिरा—इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है।
सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई। ड्रोन का मॉडल, क्षमता और संभावित स्रोत की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत जानकारी टेक्निकल टीम द्वारा ड्रोन की जांच के बाद ही सामने आएगी।

स्थानीय लोगों ने खेत में ड्रोन गिरा देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद क्षेत्र में एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ड्रोन किसी भी स्थानीय विभाग द्वारा संचालित नहीं था, जिससे मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है। पुलिस ने क्षेत्र में मौके का निरीक्षण शुरू कर दिया है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।



