google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliअपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, हॉस्पिटल और कॉलेज से चोरी की थी मोटरसाइकिलें

पाली : शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी ने निजी हॉस्पिटल के बाहर से तो दूसरे ने कॉलेज परिसर से बाइक चोरी की थी। दोनों को सीसीटीवी फुटेज की मदद से चिन्हित कर पुलिस ने दबोच लिया।

TP नगर थाना SHO हनुवंत सिंह सिसोदिया ने बताया कि मंडिया रोड स्थित नई कॉलोनी निवासी चरण सिंह रावत ने रिपोर्ट दी कि 10 नवंबर को उसका साला शंभूसिंह परीक्षा देने के लिए उसकी बाइक लेकर बांगड़ कॉलेज गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कॉलेज परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध युवक बाइक ले जाता दिखाई दिया।

तकनीकी जांच और तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी गणपत मीणा (22 वर्ष), निवासी विकास नगर, पाली को अजमेर से दस्तयाब किया। आरोपी अजमेर की एक एकेडमी में कुक का काम करता है और पाली परिजनों से मिलने आया था। जाते वक्त उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

इसी तरह हैदर कॉलोनी निवासी मोहम्मद नासिर ने रिपोर्ट दी कि 9 अक्टूबर को वह श्रीराम हॉस्पिटल में भर्ती रिश्तेदार से मिलने गया था। वापसी पर बाहर खड़ी बाइक चोरी मिली। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चम्पालाल बावरी (32 वर्ष), निवासी पानी दरवाजा ईदगाह मस्जिद चौकीदारों का बास, सोजत सिटी को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में बाइक चोरी करने की बात कबूल की।

दोनों मामलों में पुलिस ने चोरी गई बाइक बरामद कर ली है।
पकड़ने में कांस्टेबल सूरज चौधरी की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने लगातार पीछा कर दोनों आरोपियों का सुराग जुटाया। पाली पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरों में खौफ और शहरवासियों में राहत का माहौल है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button