google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliअपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : मवेशी चोरी का खुलासा 24 घंटे में तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, जंगल से चार बकरियां उड़ाई थीं

पाली : बगड़ी नगर थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जंगल में चर रही चार बकरियों को गाड़ी में डालकर ले जाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। समय रहते कार्रवाई होने से ग्रामीणों में राहत की भावना है।

थानाधिकारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि काली कांकर (रायरा कला) निवासी धन्नेसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 नवंबर को उसकी भेड़-बकरियां जंगल में चर रही थीं। तभी तीन अज्ञात युवक मौके का फायदा उठाते हुए उसकी चार बकरियां चोरी कर ले गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी जांच, लोकेशन ट्रैकिंग और गोपनीय पूछताछ के आधार पर त्वरित कार्रवाई शुरू की। प्रयासों के बाद जैतारण थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में दबिश दी गई, जहां से तीनों शातिर युवा चोरों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में मोहंनलाल (30) निवासी रामपुरा कलां, गुर्जरों का बास, रवि (19) निवासी बेरा धुमाला, बासनी कवियान, दिनेश (20) निवासी बासनी कवियान

पुलिस पूछताछ में तीनों ने चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने सूनसान क्षेत्र में बकरियां चरते देख मौके का फायदा उठाया और गाड़ी में डालकर फरार हो गए थे। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और मवेशी चोरी के संभावित नेटवर्क की जांच में जुटी है। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button