google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जोजावर नवोदय विद्यालय में एनसीसी प्रशिक्षण हुआ संपन्न, कैडेटों में बढ़ा अनुशासन व राष्ट्रसेवा का जज़्बा

पाली : जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में आयोजित एनसीसी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। इस प्रशिक्षण में 6 राज एनसीसी बटालियन जोधपुर एवं 4 राज (I) कंपनी सिरोही के अनुभवी प्रशिक्षकों ने कैडेटों को फिजिकल फिटनेस, आपदा प्रबंधन, सुरक्षा प्रशिक्षण, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व मुख्यतः हवलदार आरिफ – 6 राज एनसीसी बटालियन, जोधपुर, हवलदार नरबध कथत – 6 राज एनसीसी बटालियन, जोधपुर
हवलदार राणा राम – 4 राज (I) कंपनी, सिरोही द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एनसीसी प्रभारी लक्ष्मण कुमार शर्मा ने कैडेटों को अनुशासन और देशभक्ति के महत्व पर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की मजबूत नींव रखता है। विद्यालय प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने प्रशिक्षकों और पूर्व कैडेटों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में मील का पत्थर साबित होते हैं।

कैडेटों ने भी प्रशिक्षण को प्रेरणादायक, उपयोगी और करियर निर्माण में सहायक बताया। जोजावर नवोदय में हुआ यह कार्यक्रम एनसीसी की उत्कृष्ट परंपरा और राष्ट्र सेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बना।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button