google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित, निर्वाचन प्रक्रियाओं में डिजिटल पारदर्शिता को मिली गति

पाली : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत पाली जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कार्यरत बीएलओ ने शत-प्रतिशत डिजिटाईजेशन कार्य पूर्ण कर एक नई मिसाल कायम की है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले इन बीएलओ को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर एल. एन. मंत्री द्वारा राज्य एवं जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में पाली, सोजत, सुमेरपुर, मारवाड़ जंक्शन एवं बाली क्षेत्र के कई बीएलओ शामिल रहे।
माल्यार्पण एवं प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित प्रमुख बीएलओ नंदेश कुमार बाली, रूपसिंह गोयल (पाली), इकबाल मोहम्मद (सुमेरपुर), अंकुश सुथार, जवाहरलाल, नवीन राजपुरोहित, प्रकाशचंद्र मेवाड़ा (सोजत), ओमप्रकाश विश्नोई, विक्रम सिंह, नरसिंहराम (पाली), सुरेन्द्र सिंह, संरेन्द्र कुमार लौहार, बाबूलाल मेघवाल, हजारी सिंह, गिरधारी सिंह, रगाराम भटनागर (मारवाड़ जंक्शन), प्रेमसिंह पेमावत, लालचंद मीणा (बाली), गोविंद सिंह सिन्दल, महेश कुमार वैष्णव (सुमेरपुर)

कार्यक्रम के दौरान डॉ. बजरंग सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर पाली; मुकेश चौधरी, नोडल अधिकारी स्वीप एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद पाली; तथा जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर गजेन्द्र सिंह नारलाई मौजूद रहे।
इसके साथ ही एक बीएलओ सहायक सत्यनारायण शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बीएलओ द्वारा समय पर और सटीक डिजिटाईजेशन कार्य पूरा किया जाना निर्वाचन व्यवस्था की पारदर्शिता और दक्षता को मजबूत करता है। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की गई।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button