google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : मतदाता सूची सुधार पर फोकस, बूथ लेवल अभिकर्ताओं को दिया विशेष प्रशिक्षण, गलत प्रविष्टियों को हटाने पर जोर

पाली : विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत पाली विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को बूथ लेवल अभिकर्ताओं (BLA) का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पाली पंचायत समिति सभागार में हुए इस शहर स्तरीय प्रशिक्षण में विभिन्न राजनीतिक दलों के अभिकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाने पर केंद्रित रहा।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जयपुर के निर्देशानुसार मेपिंग और डिजिटलाईजेशन में पीछे चल रहे क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों और बीएलए को विशेष प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है।

इस दौरान विधानसमा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स कल्याण सिंह टेवाली, ओमप्रकाश कुमावत और जयपाल सिंह ने दो सत्रों में अलग-अलग भाग संख्या के बीएलए को प्रशिक्षण दिया। भाग संख्या 56 से 125 तक के बीएलए को दोपहर 1 से 2 बजे तक, भाग संख्या 126 से 203 तक के बीएलए को दोपहर 2 से 3 बजे तक बीएलए को ऑनलाइन और ऑफलाइन गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया समझाई गई तथा उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया।

राणावत ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। नियमित पुनरीक्षण से दोहरे नाम, मृतकों के नाम और अन्य गलत प्रविष्टियाँ हटाई जाती हैं, जिससे एक मतदाता केवल एक ही स्थान पर मतदान कर सके और चुनाव प्रक्रिया सुचारू रहे। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत मतदाता सूचियों का व्यापक पुनरीक्षण किया जा रहा है।

प्रशिक्षण में ललित कुमार दवे, अनिल नामा, रमेश अणकिया, सुरेश व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, राजेश कुमार सैन, सवाई सिंह राजपुरोहित, भवानी सिंह, लोकेश दवे, मनोज कुमार रांगी, पारसराम, सुरेश चौधरी, अनिता पारीक समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए और निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button