पाली : विशेष पुनरीक्षण अभियान, बीएलओ–बीएलए को चार सत्रों में मिला प्रशिक्षण

पाली : निर्वाचन विभाग की ओर से चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को पाली पंचायत समिति सभागार में निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ तथा बीएलए को चार अलग-अलग सत्रों में विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि कई बूथ लेवल अधिकारियों ने बीएलए, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के सहयोग से अपना कार्य शत–प्रतिशत पूरा कर लिया है, जबकि कई अधिकारी लक्ष्य के करीब पहुँच चुके हैं, जो सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि बीएलओ और बीएलए निर्वाचन कार्य की प्रमुख कड़ी हैं, जिनके बिना पुनरीक्षण कार्य पूरा होना संभव नहीं है। राणावत ने सभी बीएलओ को गणना प्रपत्र से जुड़े कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रशिक्षण निम्न प्रकार से आयोजित हुआ
प्रथम सत्र: तहसीलदार कल्पेश जैन के मार्गदर्शन में मास्टर ट्रेनर प्रदीप कच्छवाह एवं गणपतलाल पन्नू ने भाग संख्या 56 से 85 तक का प्रशिक्षण दिया।
द्वितीय सत्र: नायब तहसीलदार बाबूलाल चौहान के निर्देशन में मास्टर ट्रेनर पंकज पंवार एवं कल्याण सिंह टेवाली ने भाग संख्या 86 से 115 का प्रशिक्षण करवाया।
तृतीय सत्र: नायब तहसीलदार (चुनाव) सुरेन्द्र पाण्डे की देखरेख में मास्टर ट्रेनर सत्यनारायण सिंह एवं निरंजन त्रिवेदी ने भाग संख्या 116 से 155 तक प्रशिक्षण प्रदान किया।
चतुर्थ सत्र: मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दिलीप करमचंदानी के निर्देशन में मास्टर ट्रेनर ओमप्रकाश कुमावत एवं मुकेश जागरीवाल ने भाग संख्या 156 से 203 तक के बीएलओ–बीएलए को प्रशिक्षण दिया।

विशेष पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ भगवानदास बाबानी, धर्मेन्द्र सोलंकी और अरुण कुमार की उपखंड अधिकारी राणावत ने प्रशंसा करते हुए उनकी पीठ थपथपाई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में राम किशोर साबू, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, रामचन्द्र, प्रमेन्द्र सिंह परिहार, ललित दवे, अनिल नामा, रमेश अणकिया, सुरेश व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए, बीएलओ और कार्मिक मौजूद रहे।



