google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

कानूनी जागरूकता को मिलेगा नया आयाम, पाली में पैरालीगल वॉलेंटियर के लिए एसओपी 2025 पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

पाली : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा पैरालीगल वॉलेंटियर के प्रभावी और प्रबंधित उपयोग हेतु एसओपी 2025 जारी किए जाने के बाद इसके क्रियान्वयन को लेकर पाली में एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस एसओपी का मुख्य उद्देश्य पैरालीगल वॉलेंटियर का सर्वश्रेष्ठ उपयोग सुनिश्चित करना, कानूनी जागरूकता को जमीनी स्तर तक पहुँचाना, दूरदराज के तथा हाशिये पर रहने वाले समुदायों तक न्यायिक सहायता पहुँचाने में सुधार करना है।

गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सचिव (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी ने पैनल अधिवक्ताओं, लीगल एड डिफेंस काउंसिल और पैरालीगल वॉलेंटियरों को एसओपी 2025 के दिशा-निर्देशों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि नई एसओपी का उद्देश्य न केवल पैरालीगल वॉलेंटियरों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाना है, बल्कि न्याय तक पहुंच को सरल एवं सुगम बनाकर समाज के जरूरतमंद वर्गों को कानूनी सहायता प्रदान करना भी है।

सचिव भाटी ने कार्यक्रम में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में चल रहे राज्यव्यापी विशेष अभियान ‘न्याय आपके द्वार – लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ एवं त्वरित समाधान’ का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने और कानूनी सहायता को अधिक पहुँच योग्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल मानसिंह आशिया, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल कुसुमलता मेवाड़ा, सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल अल्ताफ हुसैन व विनीता प्रजापत, पैनल अधिवक्ता एवं अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button