पाली जिले में कांग्रेस की नई कमान शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा को, 9 दिसंबर को होगा पदग्रहण समारोह

पाली : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस नेतृत्व ने पाली जिले में बड़ा बदलाव करते हुए शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा को जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावना और संगठन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह अहम जिम्मेदारी उन्हें सौंपी।
कांग्रेस भवन, पाली में आगामी 9 दिसंबर को प्रातः 11 बजे दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होंगे— पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन समारोह, नव नियुक्त जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा का पदग्रहण समारोह इन दोनों कार्यक्रमों के लिए तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं।
कार्यक्रम के बाद 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित “वोट चोरी व SIR” मुद्दों के खिलाफ होने वाली महारैली की तैयारी को लेकर भी विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। इस रैली को कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व विशेष महत्व दे रहा है।
जिला महासचिव रफीक चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पाली के सभी कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता इन आयोजनों में भाग लेकर राहुल गांधी के संगठन को मजबूत करने के प्रयासों को गति देंगे। उन्होंने कहा कि नया जिलाध्यक्ष संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।



