रोहट के कलाली गांव में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की धूम, युवाओं ने दिखाई खेल प्रतिभा

पाली। भारत सरकार के युवा विभाग के अधीन मेरा युवा भारत (माय भारत) पाली द्वारा युवाओं में खेल भावना विकसित करने, शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने और फिट इंडिया अभियान को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ब्लॉक समूह स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ रोहट ब्लॉक के कलाली गांव में किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर उन्हें स्वस्थ, सक्रिय और अनुशासित बनाना है, साथ ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर आगे बढ़ने का अवसर देना।

सांवलता विद्यालय के प्राचार्य कुनाराम जाट ने युवाओं को नियमित रूप से खेलों से जुड़ने और युवा विभाग के कार्यक्रमों में भाग लेकर सर्वांगीण विकास की ओर बढ़ने का संदेश दिया। जिला युवा अधिकारी राजेंद्र जाखड़ ने ‘माय भारत’ के तहत चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों और लाभों के बारे में जानकारी साझा की। कबड्डी मुकाबलों में दिखा रोमांच
शुभारंभ मैच में कबड्डी का जोश देखने लायक रहा कलाली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भूरियासनी को मात दी।, दूसरे रोमांचक मुकाबले में पाली ने मोरिया को हराया।, डूंगरपुर टीम ने मोरिया बी टीम को पराजित किया।

कार्यक्रम में प्राचार्य मंजू, शारीरिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष भंवर चौधरी, सुजाराम सुथार सहित कई शिक्षकों व युवा स्वयंसेवकों ने सहभागिता निभाई।
निर्णायक की भूमिका शारीरिक शिक्षक रावत राम, सुनीता शेखावत, आशा, सुशीला गुर्जर, रामनिवास सेंगवा, ज्योति भटनागर आदि ने निभाई।
युवा मंडल की ओर से रमेश पटेल और अशोक पटेल के नेतृत्व में टीम ने सक्रिय सहयोग किया।



