google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रणकपुर महोत्सव की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, 21–22 दिसम्बर को होगा भव्य आयोजन

पाली : जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री ने बुधवार को रणकपुर पहुंचकर आगामी 21 व 22 दिसम्बर को आयोजित होने वाले रणकपुर महोत्सव की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल सूर्य मंदिर सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और अधिकारियों को बेहतर व्यवस्थाओं के लिये आवश्यक निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मंत्री के साथ पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, पार्किंग, यातायात, सुरक्षा व्यवस्था तथा पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

कलेक्टर मंत्री ने बताया कि महोत्सव के दौरान रणकपुर क्षेत्र में पर्यटकों के लिये कई रोमांचक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमे शामिल हैं हॉट एयर बैलून राइड, जंगल जीप सफारी (रियायती दरों पर), हस्तशिल्प प्रदर्शनी, हॉर्स शो, काइट फ्लाइंग, दीपदान (रणकपुर मंदिर परिसर में)

उन्होंने बताया कि हॉट एयर बैलून, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और काइट फ्लाइंग जैसे आयोजन माणा के पास स्थित हेलीपैड पर किए जाएंगे। वहीं एक दिन जोनल कलाकारों की प्रस्तुति और दूसरे दिन प्रसिद्ध लोक कलाकार मामे खान की म्यूजिकल नाइट होगी।

महोत्सव में मनोरंजन के लिये विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी, जिनमें साफा बांधने की प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, चम्मच दौड़, अन्य सांस्कृतिक व मनोरंजक गतिविधियां कलेक्टर ने खान-पान, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और पर्यावरण स्वच्छता को लेकर संबंधित विभागों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह, एडीएम सीलिंग ओम प्रभा, एडीएम बाली शैलेन्द्र सिंह, देसूरी एसडीएम, पर्यटन विभाग से सरिता फिडोदा सहित विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button