google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सोजत सिटी में 15 फरवरी को होगा भव्य विवाह महोत्सव—21 अनाथ एवं दिव्यांग बेटियों के हाथ होंगे पीले, मेधावी विद्यार्थियों का भी होगा सम्मान

पाली : सेवार्थ समर्पित वेलफेयर फाउंडेशन ने सोमवार को पाली में प्रेसवार्ता कर आगामी 15 फरवरी 2026 को सोजत सिटी में आयोजित होने वाले अपने द्वितीय विवाह महोत्सव और प्रथम सर्व समाज प्रतिभा सम्मान समारोह की भव्य घोषणा की। इस अवसर पर आयोजन का आकर्षक पोस्टर भी विमोचित किया गया।

फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष घेवरसा सिसरवादा ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य अनाथ एवं दिव्यांग जरूरतमंद बच्चियों का सामूहिक विवाह कराना है। यह अनूठा कार्यक्रम संस्थापक सदस्यों मेहराराम राणावत, पुरुषोत्तम राम, प्रदीप परिहार, राजेन्द्रसिंह अजीतपुरा, किरण पनुसा व मालाराम गोयल के मार्गदर्शन में संचालित होगा। कार्यक्रम महामंडलेश्वर ओम जी महाराज सहित संतों के सान्निध्य में सम्पन्न होगा।

समाज में युवा शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने हेतु फाउंडेशन कक्षा 10वीं व 12वीं के 85% से अधिक अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगा। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

फाउंडेशन ने घोषणा की कि सोजत क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए पाँच गांव चंडावल, गुड़ा बच्छराज, सांडिया, खोखरा और सोजत सिटी में जागरूकता पदयात्रा निकाली जाएगी।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में चुन्नाराम बाडसा, उपाध्यक्ष पुखराज भायल, राजेन्द्रसिंह कुम्पावत, सचिव मंजु मेघवाल, मीडिया प्रभारी सुमन मेघवाल सहित संरक्षक मंडल के भुराराम कुकाराम पंवार, महेश सापेला, सुनिल दहिया, रतन पन्नुसा, चुन्नीलाल पंवार, राजेन्द्र ढाबर, सोहनलाल परिहार, गिरधारीलाल जयपाल आदि उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button