google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

13 दिसंबर को पाली में नवोदय प्रवेश परीक्षा, 11 केंद्रों पर 2604 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, तैयारियां पूरी

पाली : सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आगामी 13 दिसंबर 2025 को पाली जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिले से कुल 2604 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, सफल और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बांगड़ पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय पाली में बुधवार को केंद्राधीक्षकों की बैठक आयोजित की गई।
अत्यि जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद लखेरा ने बताया कि परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें विद्यार्थी आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। सभी ब्लॉकों पर सतर्कता दल गठित किए जा चुके हैं तथा जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी स्थापित कर दिया गया है।

जवाहर नवोदय विद्यालय पाली के प्राचार्य डॉलचंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्रों की प्रतियां केंद्राधीक्षकों तक पहुँचा दी गई हैं। प्रत्येक केंद्र पर क्लस्टर लेवल ऑफिसर की नियुक्ति भी की गई है, जो परीक्षा कार्य में सहयोग करेंगे। बैठक में बांगड़ विद्यालय के प्राचार्य सहित सभी केंद्राधीक्षक मौजूद रहे और परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने संबंधी दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button