google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

मदार–पालनपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य, आज NWR की तीन ट्रेनें विलंब से चलेंगी, दो ट्रेनें रद्द

जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में मदार–पालनपुर सेक्शन के जवाली–रानी स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य चलने के कारण शुक्रवार को रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव किया है। जिन यात्रियों की आज यात्रा निर्धारित है, उनके लिए देरी और रद्द दोनों तरह की स्थिति सामने आएगी।

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, ब्रिज संख्या 632 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य जारी है, जिसके चलते तीन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से रवाना होंगी, जबकि दो ट्रेनें रद्द रहेंगी।

12 दिसंबर को निम्न ट्रेनें लेट प्रस्थान करेंगी:
14707 हनुमानगढ़–दादर रणकपुर एक्सप्रेस: हनुमानगढ़ से सुबह 5:25 बजे की बजाय 1 घंटा देरी से प्रस्थान।
19223 साबरमती–जम्मूतवी एक्सप्रेस: साबरमती से सुबह 10:25 बजे की बजाय 1 घंटा 45 मिनट देरी से प्रस्थान।
09084 भगत की कोठी–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस: भगत की कोठी से सुबह 11:30 बजे की बजाय 3 घंटे देरी से रवाना होगी।

तकनीकी कार्य के कारण निम्न ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है:
14821 जोधपुर–साबरमती एक्सप्रेस (12 दिसंबर)
14822 साबरमती–जोधपुर एक्सप्रेस (12 और 13 दिसंबर)

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति जांच लें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button