रांकावत समाज गोडवाड़ में चुनाव विवाद गहराया, पदाधिकारियों ने 21 दिसंबर को प्रस्तावित चुनाव को बताया अवैध, सर्वसम्मति से किया बहिष्कार

पाली : श्री रांकावत जाति समाज संस्था गोडवाड़ बिरामी चौकी (पंजीकरण संख्या 306/83-84) में आगामी 21 दिसंबर 2025 को घोषित चुनाव को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इसी विवाद के विरोध में 11 दिसंबर 2025 को बिरामी चौकी में समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष शंकरलाल रोटांगण ने की।
बैठक में अध्यक्ष शंकरलाल रोटांगण ने बताया कि संस्था रजिस्टर्ड सहकारी संस्था है, जिसमें हर तीन वर्ष में आम चुनाव आयोजित करने का प्रावधान है। इसी नियम के अनुसार संस्था के आम चुनाव 30 अप्रैल 2023 को संपन्न हुए थे, जिनमें उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अध्यक्ष चुना गया था। उनका कार्यकाल 30 अप्रैल 2026 तक मान्य है।
उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी के सदस्य न होते हुए भी फुटरदास और खीमदास नामक व्यक्तियों ने बिना किसी अधिकार और बिना कार्यकारिणी की सहमति के स्थानीय समाचार पत्र में विज्ञप्ति देकर 21 दिसंबर 2025 को चुनाव करवाने की घोषणा कर दी, जो पूरी तरह संस्थागत नियमों के विपरीत है।
अध्यक्ष ने बताया कि इस अनाधिकृत घोषणा के बाद 11 दिसंबर को तत्काल कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई। इसमें सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाजबंधु उपस्थित रहे।
बैठक में सभी ने एकमत से यह निर्णय लिया कि 21 दिसंबर को घोषित चुनाव अवैध, नियम-विरुद्ध और भ्रम फैलाने वाला है।, समाज इस प्रस्तावित चुनाव का सर्वसम्मति से बहिष्कार करेगा।, बिना अधिकार जारी की गई किसी भी घोषणा को संस्था मान्यता नहीं देगी।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज में बिना अनुमति और अधिकार के इस प्रकार की गतिविधियाँ अनावश्यक विवाद पैदा करती हैं। समाज ने सभी सदस्यों से अपील की कि वे केवल संस्था की आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें और अफवाहों से दूर रहें।



