google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : 21 दिसंबर को निकलेगा विहिप–बजरंग दल का शौर्य संचलन, शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरकर देगा अनुशासन और एकता का संदेश

पाली : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में रविवार, 21 दिसंबर 2025 को पाली शहर में भव्य शौर्य संचलन का आयोजन किया जाएगा। यह संचलन दोपहर 3:00 बजे शीतला माता मंदिर, रामदेव रोड से प्रारंभ होगा। शौर्य संचलन में बजरंग दल के कार्यकर्ता हाथों में दंड लेकर तीन-तीन की पंक्तियों में कदमताल करते हुए घोष की धुन पर चलते नजर आएंगे, जिससे अनुशासन, संगठन और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया जाएगा।

प्रचार-प्रसार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि शौर्य संचलन शीतला माता मंदिर रामदेव रोड से प्रारंभ होकर रांकावत समाज भवन, कुम्हारों का बास, महावीर उद्योग नगर, सिंधी कॉलोनी, वेंकटेश मार्ग, चेतना होटल, सराफा बाजार, घी का झंडा, सोमनाथ मंदिर, सूरजपोल होते हुए लोढ़ा स्कूल पहुंचकर संपन्न होगा।

उन्होंने बताया कि शौर्य संचलन को लेकर संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम की तैयारियों में प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान, भीमराज चौधरी, जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, जिला सह मंत्री प्रवीण परिहार, जगदीश सिंह, आनंदस्वरूप गुप्ता, रंगलाल जाट, प्रखंड संयोजक कैलाश कुमावत, श्रवण भीलवाड़ा, अशोक बंजारा, रमेश थावानी, दुर्गेश चौहान, रविंद्र चौहान, कमलेश जावा, गोविंद मेघवाल, गौरव शर्मा, बाबूदास वैष्णव, प्रमोद गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

बजरंग दल पदाधिकारियों ने बताया कि शौर्य संचलन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है। आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व नागरिकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button