google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : राजस्थान हॉकी संघ अध्यक्ष अरुण सारस्वत का भव्य स्वागत, बोले– राजनीति और जाति से ऊपर उठकर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना लक्ष्य

पाली : राजस्थान हॉकी संघ के अध्यक्ष एवं राजस्थान ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष अरुण सारस्वत का जोधपुर से अजमेर जाते समय पाली आगमन पर पाली डिस्ट्रिक्ट क्लब में खेल संघ के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्थानीय खेल गतिविधियों एवं खिलाड़ियों की स्थिति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

डिस्ट्रिक्ट क्लब में आयोजित संक्षिप्त संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरुण सारस्वत ने कहा कि प्रदेश में नई खेल प्रतिभाओं को पहचानकर आगे बढ़ाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि खेलों के विकास के लिए हमें जाति, धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर खिलाड़ियों को समान अवसर देने होंगे, तभी राजस्थान खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू सकेगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को मंच देना समय की मांग है और इसके लिए जिला व राज्य स्तर पर खेल संघों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव राजेश पटनेचा, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह पुनाडिया, उपाध्यक्ष मांगू सिंह दुदावत, वासुदेव शर्मा, बहादुर सिंह राठौड़, ओलंपिक सदस्य रफीक चौहान, किशनलाल मेवाड़ा, दिनेश पंवार, सन्नी राठौड़, गजेंद्र देवड़ा, समाजसेवी ओमप्रकाश सोलंकी, डिस्ट्रिक्ट क्लब के डायरेक्टर नितिन चौपड़ा, सुमित कवाड, हर्ष लोढ़ा, रमेश परिहार, एडवोकेट अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने पाली जिले में खेल सुविधाओं, खिलाड़ियों की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। स्वागत कार्यक्रम से जिले के खेल जगत में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button