google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

नव उत्थान–नई पहचान अभियान के तहत पाली विधानसभा के गांवों में पहुँचा विकास रथ, सरकार की उपलब्धियों से रूबरू हुए ग्रामीण

पाली : भारतीय जनता पार्टी पाली द्वारा चलाए जा रहे “नव उत्थान – नई पहचान” अभियान के तहत विकास रथ ने मंगलवार को पाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और दो वर्षों की विकास उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। विकास रथ के गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने जगह-जगह उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी ने बताया कि राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह विकास रथ जिले की प्रत्येक विधानसभा में भ्रमण कर रहा है। इसके माध्यम से आम नागरिकों को सरकार की योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों से अवगत कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज पाली विधानसभा क्षेत्र की निबली ऊड़ा, झीतड़ा एवं भाखरीवाला पंचायत के विभिन्न गांवों में विकास रथ पहुंचा।

कार्यक्रम के दौरान पाली विधानसभा विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए बताया गया कि किसान सम्मान निधि योजना, सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों को अल्पकालीन फसली ऋण, तथा डेयरी एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए 1300 पशुपालकों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाए गए हैं।

इसके साथ ही जिले में लखपति दीदी योजना के अंतर्गत 3540 महिलाएं एक लाख रुपये से अधिक की वार्षिक आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 608 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं तथा 1153 नए आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। सरकार द्वारा निरंतर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद एवं जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी, जिला मंत्री प्रताप सिंह जौधा, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, सरपंच प्रतिनिधि ललित शर्मा, घीसूलाल पालीवाल, सुनील प्रजापत, श्याम पालीवाल, मानाराम देवासी, रामलाल देवासी, कानाराम गुजर, रमेश तोसावरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों में सरकार की योजनाओं को लेकर जागरूकता बढ़ी और विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button