google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली के किशन प्रजापत बने बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक, प्रथम पाली आगमन पर भव्य स्वागत समारोह

पाली : विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रन्यासी मंडल की उत्तर प्रदेश के हस्तिनापुर में आयोजित बैठक में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लिया गया। विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा ने राजस्थान के पाली जिले की सोजत तहसील के खोखरा गांव निवासी किशन प्रजापत को बजरंग दल का राष्ट्रीय संयोजक (प्रमुख) नियुक्त किए जाने की घोषणा की।

अक्टूबर 1985 में जन्मे किशन प्रजापत का संगठनात्मक सफर अत्यंत प्रेरणादायी रहा है। वर्ष 1999 में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में कार्य आरंभ किया। इसके बाद 2011 में बजरंग दल पाली नगर संयोजक, 2013 में जिला सह-संयोजक, 2014 में जिला संयोजक बने। वर्ष 2015 में उन्हें वीर भूमि राजस्थान के जोधपुर प्रांत का सह-संयोजक बनाया गया, जबकि 2016 से 2021 तक उन्होंने जोधपुर प्रांत संयोजक के रूप में दायित्व निभाया।

अपनी संगठन क्षमता, युवाओं में मजबूत पकड़ और सेवा, सुरक्षा व संस्कार के कार्यों को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने के कारण जून 2021 से जुलाई 2025 तक वे बजरंग दल के संपूर्ण राजस्थान के क्षेत्र संयोजक रहे। देशभर में प्रभावी कार्यशैली और युवाओं के प्रति उनके विशिष्ट दृष्टिकोण को देखते हुए संगठन ने जुलाई 2025 में उन्हें राष्ट्रीय सह-संयोजक नियुक्त किया था। इसके बाद शुक्रवार 19 दिसंबर को उन्हें बजरंग दल का राष्ट्रीय संयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया।

राष्ट्रीय संयोजक बनने के बाद प्रथम बार पाली आगमन पर किशन प्रजापत का जोरदार स्वागत किया गया। पाली शहर के रामदेव रोड स्थित रांकावत समाज भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं ने साफा, माला व दुपट्टा पहनाकर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर मुकेश शर्मा, शिवप्रकाश प्रजापत, विजयराज सोनी एवं अनिल चौहान ने उद्बोधन के माध्यम से किशन प्रजापत के प्रखंड संयोजक से राष्ट्रीय संयोजक तक के संगठनात्मक सफर पर प्रकाश डाला।

समारोह में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने किशन प्रजापत के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button