google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सरकार के दो साल पूरे, पाली जिले भर में दौड़े विकास रथ, गांव-गांव पहुंची जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

पाली : वर्तमान राज्य सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को पाली शहर सहित जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास रथ जागरूकता अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया गया। विकास रथों के माध्यम से ग्रामवार एवं वार्डवार आमजन को राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।

विकास रथ में लगी एलईडी वॉल के जरिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद, गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को योजनाओं की जानकारी सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही आमजन को पोस्टर, फोल्डर, बुकलेट एवं विधानसभा वार प्रकाशित पुस्तिकाओं का वितरण कर सरकार की योजनाओं एवं विभागीय उपलब्धियों से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर सोजत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चण्डावल स्टेशन, गुडाबींजा, रायराकला, खोडिया एवं केलवाद में विकास रथ निकाले गए। वहीं पाली विधानसभा क्षेत्र के रोहट उपखंड अंतर्गत सांवलता कला, कलाली एवं रोहट के आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई।

इसी प्रकार सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के भांवरी, दयालपुरा, रूपावास एवं गिरादड़ा, मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र के बांता, पांचेटिया, भिमालिया, धामली, हिंगोला खुर्द व बारसा, तथा बाली विधानसभा क्षेत्र के बेड़ा, बेरड़ी, दूदनी, बिसलपुर, पैरवा एवं बेडल ग्रामों में विकास रथों के जरिए ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

जागरूकता वाहन रथ कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभ से जोड़ना तथा आत्मनिर्भर समाज के निर्माण की दिशा में जनभागीदारी बढ़ाना रहा। विकास रथों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने योजनाओं में रुचि दिखाते हुए जानकारी प्राप्त की।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button