google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रोटरी क्लब पाली की सराहनीय पहल, कड़ाके की सर्दी में 100 जरूरतमंद बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित

पाली : कड़ाके की सर्दी के मद्देनज़र रोटरी क्लब पाली द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए सहायता का हाथ बढ़ाया गया। बुधवार, 24 दिसम्बर 2025 को रोटरी क्लब पाली के अध्यक्ष दिनेशचंद मेहता एवं सचिव वर्धमान भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्लब के आगामी कार्यकाल 2026-27 के सचिव रो. रामपाल शर्मी के नेतृत्व में यह सेवा कार्य संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, चाडो का ढाणा (बागड़िया) तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, हाथलाई में अध्ययनरत कुल 100 विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।

रोटरी क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि क्लब भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा सके।

कार्यक्रम के दौरान रोटेरियन धर्मेंद्र मोहनोत, विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष एवं अमृतलाल, लेखपाल सिंह, मनीष वैष्णव, मांगीलाल रांकावत, कमल जी तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, नथमाल पंवार सहित ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। सभी अतिथियों ने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button