google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

26 दिसंबर जयपुर रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटा भारतीय मजदूर संघ, पाली जिले में तेज जनसंपर्क अभियान

पाली : भारतीय मजदूर संघ जिला पाली द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 26 दिसंबर 2025 को जयपुर में आयोजित होने वाली विशाल श्रमिक रैली को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए जिलेभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला अध्यक्ष सुनील चौहान की अध्यक्षता में विभिन्न श्रमिक एवं कर्मचारी संगठनों के बीच संपर्क स्थापित कर संचालित किया गया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान रैली के पोस्टरों का विमोचन कर विभिन्न विभागों, इकाइयों एवं संगठनों के पदाधिकारियों से संवाद किया गया। जिला आमंत्रित सदस्य मदन सिंह भाटी के नेतृत्व में जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के जिला संरक्षक मोतीलाल शर्मा, भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के उपाध्यक्ष प्रेम कुमार प्रजापत, थ्री व्हीलर ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष अर्जुन सिंह चारण, पाली अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष एवं भारतीय मजदूर संघ जिला उपाध्यक्ष खेताराम सोनी, पोस्टल विभाग के प्रदेश पदाधिकारी गोरखराम कुमावत, जिला उपाध्यक्ष गणपतदास वैष्णव, महाराजा उम्मेद मिल्स कर्मचारी संघ के जिला सहमंत्री वीरेंद्र बंजारा सहित अनेक संगठनों के प्रतिनिधियों से संपर्क किया गया।

अभियान के दौरान ओमश्री ऑर्गनाइजेशन से श्रवण मालवीय, पाली जिला स्वायतशासी कर्मचारी संघ के जिला मंत्री नेमीचंद परिहार, संगठन मंत्री सतीश बिरावट, जिला कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम सैन सहित विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने जिले के सभी श्रमिकों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचकर रैली में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह रैली श्रमिक हितों, अधिकारों और संगठन की एकजुटता की मजबूत आवाज बनेगी। भारतीय मजदूर संघ ने रैली को श्रमिक आंदोलन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button