google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्रामीण समाधान शिविर बना उम्मीद की किरण, वर्षों बाद मोतीदास को मिला पुश्तैनी मकान का मालिकाना हक

पाली : ग्रामीण समस्या समाधान शिविर आमजन के लिए राहत का माध्यम बनता जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम पंचायत जाडन के प्रांगण में आयोजित शिविर ने ग्राम सिनला निवासी मोतीदास पुत्र नारायणदास के जीवन में नई खुशियां भर दीं।

वर्षों से अपने पुश्तैनी मकान के वैध मालिकाना अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे मोतीदास को शिविर के दौरान उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी एवं ग्राम सिनला के प्रशासक द्वारा आवासीय पट्टा प्रदान किया गया। पट्टा मिलते ही मोतीदास की आंखों में संतोष और चेहरे पर मुस्कान साफ झलक रही थी।

मोतीदास ने बताया कि वे लंबे समय से मकान के मालिकाना हक के लिए प्रयासरत थे, लेकिन प्रक्रिया जटिल होने के कारण सफलता नहीं मिल पा रही थी। ग्रामीण समस्या समाधान शिविर के माध्यम से यह कार्य त्वरित रूप से पूरा हुआ। वैध पट्टा मिलने से अब वे बैंक से ऋण लेकर स्वरोजगार प्रारंभ कर सकेंगे, जिससे न केवल उनकी आय बढ़ेगी बल्कि परिवार का जीवन स्तर भी बेहतर होगा।

उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे शिविर शासन की संवेदनशीलता और आमजन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। ग्रामीणों ने भी शिविर की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंदों के लिए बेहद उपयोगी बताया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button