google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

NH-62 पर रातड़ी फांटा के पास भीषण हादसा, एंबुलेंस–कार की टक्कर में दो की मौत, चार गंभीर घायल

जोधपुर (बावड़ी) : राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर रातड़ी फांटा के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नागौर से जोधपुर जा रही एंबुलेंस और एक कार की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही खेड़ापा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है। हादसे में मृतकों की पहचान महबूब अली (60) और शहीदा के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button