google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

अटल जयंती पर पाली में सुशासन दिवस की शपथ, अधिकारियों ने पारदर्शी प्रशासन का लिया संकल्प

पाली : भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रदेशभर में वर्चुअल माध्यम से सुशासन दिवस की शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में जिला मुख्यालय पाली में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से सुशासन दिवस की शपथ दिलाई गई। शपथ के दौरान प्रशासनिक कार्यों में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, जवाबदेही, सकारात्मक दृष्टिकोण एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य संपादन का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) ओम प्रभा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेंद्र मेहता, पुलिस विभाग से सुधाड़ सिंह, महिला अधिकारिता विभाग के राजेश कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक राजेश चौधरी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button