google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर रेल मंडल की टिकट बिक्री में रिकॉर्ड उछाल, 8 माह में 611 करोड़ से अधिक का राजस्व

जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष में आरक्षित एवं अनारक्षित रेल टिकटों की बिक्री से उल्लेखनीय राजस्व वृद्धि दर्ज करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल से नवंबर माह तक जोधपुर रेल मंडल ने टिकट बिक्री के माध्यम से 611.75 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यह उपलब्धि मंडल के लिए गर्व का विषय है। वहीं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके मुकाबले पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक जोधपुर रेल मंडल द्वारा 552.68 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया था। इस प्रकार चालू वित्तीय वर्ष में नवंबर माह तक ही 59.07 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो कि करीब 10.68 प्रतिशत अधिक है।

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने इस राजस्व वृद्धि का श्रेय यात्रियों की बढ़ती संख्या, बेहतर और सुदृढ़ यात्री सुविधाओं, टिकट सेवा केंद्रों के विस्तार तथा डिजिटल और काउंटर टिकटिंग व्यवस्था के प्रभावी संचालन को दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले महीनों में भी जोधपुर रेल मंडल इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रेलवे राजस्व में निरंतर योगदान देता रहेगा। रेल मंडल की इस सफलता से यात्रियों को बेहतर सेवाओं का लाभ मिलने के साथ-साथ क्षेत्रीय रेल व्यवस्था को और मजबूत आधार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button