google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

वीर बाल दिवस पर वंदे मातरम् स्कूल में श्रद्धा का संगम, चार साहिबज़ादों के बलिदान को किया नमन

पाली : मातृभूमि, धर्म एवं सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के चार साहिबज़ादों के अमर बलिदान की स्मृति में मनाए जाने वाले वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरुवार को वंदे मातरम् स्कूल, जय नगर में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दिवस प्रतिवर्ष 26 दिसम्बर को पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है।

कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, समाजसेवी राजेंद्र सिंह भाटी, पूर्व पार्षद तिलोक चौधरी, दर्शन तलवार, पूर्व उपसभापति लालुभाई पिरतमानी, शिवप्रकाश प्रजापत, देवीलाल मेघवाल, सुरेश पंवार, मानवेंद्र सिंह भाटी, गोपाल बंजारा, अजय वैष्णव सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं शिक्षाविद् उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि सनातन धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले चार साहिबज़ादों को पूरा देश नमन करता है। उनका त्याग और बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जिस पर प्रत्येक देशवासी को गर्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय एक ऐतिहासिक पहल है, जिससे नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा मिल रही है।

वहीं पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे चार साहिबज़ादों के जीवन, साहस और बलिदान से प्रेरणा लेकर धर्म, संस्कृति और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ें। कार्यक्रम के माध्यम से बाल वीरों के बलिदान को याद कर विद्यार्थियों एवं नागरिकों में देशभक्ति और संस्कारों का संदेश दिया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button