google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

मासिक बैठक में गूंजा ‘अरावली बचाओ–जीवन बचाओ’ का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण पर लिया एकजुट निर्णय

पाली : आज रविवार, 28 दिसंबर 2025 को करण सिंह चाली स्थित सभागार में संगठन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन सचिव दिनेश दवे ने किया, जबकि अध्यक्षता संरक्षक के.एम. शर्मा ने की। महामंत्री नरपत सिंह कुंपावत ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक की शुरुआत गत बैठक की कार्यवाही के पठन से हुई, जिसे सचिव द्वारा पढ़कर सुनाया गया और उपस्थित वरिष्ठजनों ने सर्वसम्मति से हाथ उठाकर अनुमोदन किया।

बैठक के दौरान दिसंबर माह में जन्मदिन मनाने वाले वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवरत्न मल गुप्ता, उपाध्यक्ष अंबालाल सोलंकी एवं विट्ठलभाई सांखला का माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी गईं।

बैठक का मुख्य विषय “अरावली बचाओ–जीवन बचाओ” अभियान रहा। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष के.एम. शर्मा, विट्ठलभाई सांखला, अंबालाल सोलंकी, राजेश अरोड़ा, कांतिलाल मुथा सहित वक्ताओं ने अरावली पर्वतमाला के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि अरावली न केवल ऐतिहासिक धरोहर है, बल्कि जीवनदायिनी प्रकृति की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों की पहचान केवल ऊंचाई से नहीं, बल्कि उनकी भूगर्भीय संरचना से होती है और किसी भी कीमत पर अरावली पर्वतमाला का विनाश नहीं होने दिया जाएगा।

बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठजनों ने दोनों हाथ उठाकर “अरावली बचाओ–जीवन बचाओ” अभियान का पुरजोर समर्थन करते हुए पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

बैठक में महामंत्री शाखाएं गौतम चांद यति, सुवालाल पेड़ीवाल, ओटाराम सोलंकी, विष्णु कुमार गोयल, भंवरलाल मेवाड़ा, शिवप्रसाद परिहार, नरेश कुमार शर्मा, बाबूलाल अग्रवाल, अशोक कुमार शर्मा, पी.सी. शाह, सुमेर सिंह चावड़ा, चैन सिंह खींची, जगदीश प्रसाद दुबे, धन सिंह बडगूजर, शांतिलाल पोखरणा, मानकचंद तंवर, सुरेश कुमार जालोरा, प्रमोद कुमार माथुर, घीसालाल अणकियां, वृद्धिचंद मेवाड़ा, सत्यनारायण गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button