google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : ऑल इंडिया एलआईसी एजेंट फेडरेशन की वार्षिक आम सभा, चैन सिंह राजपुरोहित अध्यक्ष व सुरेश पंवार सचिव निर्विरोध निर्वाचित

पाली : ऑल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (AILIAFI) शाखा पाली प्रथम की प्रथम वार्षिक आम साधारण सभा रविवार को मोदी गार्डन, मानपुरा भाखरी, पाली में आयोजित की गई। सभा में बड़ी संख्या में अभिकर्ता बंधुओं की उपस्थिति रही, जिससे संगठन की मजबूती और एकजुटता का संदेश मिला।

शाखा सचिव सुरेश पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान जोनल अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, जोधपुर मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राजपुरोहित एवं महासचिव भंवर सिंह भाटी ने अभिकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अभिकर्ता हितों, अधिकारों, समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर विस्तार से जानकारी दी और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

सभा के दौरान वर्ष 2026 के लिए शाखा पाली प्रथम के चुनाव भी संपन्न कराए गए, जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर चैन सिंह राजपुरोहित एवं सचिव पद पर सुरेश पंवार को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन की घोषणा के बाद अभिकर्ता बंधुओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर हर्ष व्यक्त किया।

इस अवसर पर जोधपुर मंडल उपाध्यक्ष सवाई सिंह साकरणा, मंडल कोषाध्यक्ष रमेश पालीवाल, ईसी सदस्य कानाराम गुर्जर, मंडल संगठन मंत्री महावीर शर्मा, पप्पू सिंह राजपुरोहित सहित पाली शाखा के वरिष्ठ अभिकर्ता महावीर पी. नाहर, मनोहरदास वैष्णव, अजय कुमार पीति, सुरेंद्र लोढ़ा, ताराचंद माहेश्वरी, तुलसाराम चौधरी, देवीसिंह राजपुरोहित, मंगलाराम भिंडर, भाकर राम देवासी, उत्तमचंद खातेड़, सोहनलाल माली, अनिल कुमार दवे, कूकाराम वैष्णव, सोनाराम देवासी, उमेद सिंह जोधा, गोपाराम परिहार, दशरथ सिंह पिपरली, जसराम सीरवी, ओमप्रकाश जोशी, अशोक पांडे सहित अनेक अभिकर्ता बंधु उपस्थित रहे। सभा के समापन पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, अभिकर्ता हितों की रक्षा तथा अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button