google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, संगठन निष्ठा और राष्ट्रभाव का संचार

पाली : प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) द्वारा पाली जिले का तीन दिवसीय जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग सोनाणा खेतलाजी जूनी धाम में अनुशासित, विचारप्रधान एवं संगठनात्मक वातावरण में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ माँ सरस्वती, माँ भारती एवं श्रद्धेय जय देव पाठक के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जिससे संपूर्ण परिसर राष्ट्रभाव, संगठन निष्ठा और संस्कारों से ओतप्रोत हो गया।

उद्घाटन सत्र में जिला अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह ने प्रशिक्षण वर्ग के उद्देश्य, संगठन की विचारधारा एवं कार्यकर्ता निर्माण की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राणावत ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री ओमप्रकाश कुमावत ने प्रभावी रूप से किया।

प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में संगठनात्मक विषयों, कार्यपद्धति, अनुशासन, दायित्व निर्वहन, वित्तीय पारदर्शिता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका पर वरिष्ठ पदाधिकारियों और वक्ताओं ने सारगर्भित उद्बोधन दिए। संभाग उपाध्यक्ष शैतान सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष कैलाश कच्छवाहा, संस्कृत शिक्षा सचिव भारत सिंह, संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता भंवर सिंह, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा, सुनील विश्नोई सहित अन्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दृष्टि से मार्गदर्शन प्रदान किया।

सत्रों के दौरान सीधा संवाद, व्यवहारिक समस्याओं पर चर्चा एवं उनके समाधान पर मंथन किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और संगठन के प्रति समर्पण का भाव विकसित हुआ। जिला मंत्री ओमप्रकाश कुमावत ने अभ्यास वर्ग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि विचार, अनुशासन और दायित्वबोध का संस्कार है।

प्रशिक्षण वर्ग की सफल व्यवस्थाओं में रामनिवास यादव, सुमित यादव, सुनील चावला, कुंदन सिंह, विक्रम मीणा सहित सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। वर्ग में जिला कार्यकारिणी एवं विभिन्न उपशाखाओं से आए दायित्ववान कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन कल्याण मंत्र के साथ संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यबोध के संकल्प के साथ किया गया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे प्रशिक्षण वर्ग से प्राप्त विचारों और प्रेरणाओं को अपने आचरण, विद्यालय और समाज में उतारते हुए राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाएंगे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button