google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली सहकारी बैंक की टीम ने राज्य स्तरीय बैडमिंटन में रचा इतिहास, हनुमानगढ़ को हराकर जीता गोल्ड मेडल

पाली : राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पाली सहकारी बैंक की टीम ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में अभिषेक चौधरी, गौरव अरोड़ा और अतुल पुरोहित की मजबूत जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में हनुमानगढ़ की टीम को पराजित कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 28 जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जहां पाली सहकारी बैंक की टीम ने लगातार जीत दर्ज करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। पाली टीम की यह जीत राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में उनकी निरंतर सफलता का प्रमाण मानी जा रही है।

पाली टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर डिस्ट्रिक्ट क्लब सचिव पुनीत मुथा, सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक प्रशांत कल्ला, डिस्ट्रिक्ट क्लब डायरेक्टर नितिन चोपड़ा, हर्ष लोढ़ा, राजेश पाटनेचा, विवेक मेहता, सुमित कवाड, ऋषि बोहरा, प्रशांत मुथा, लवकेश कोठारी, ऋषभ तलेसरा, चंद्रप्रकाश बिसावा, तपन पुरोहित, धर्मेन्द्र चौधरी, प्रकाश शर्मा सहित खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने टीम को बधाई दी और उनका भव्य स्वागत किया।

खेल जगत से जुड़े लोगों ने पाली टीम के खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत पाली जिले के लिए गर्व का विषय है और आने वाली प्रतियोगिताओं में भी टीम से इसी तरह के उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button