पाली में नामदेव हिंदू छीपा समाज की कार्यकारिणी का विस्तार, पंचांग कैलेंडर का हुआ विमोचन

पाली : प्यारा चौक स्थित श्यामजी मंदिर परिसर में नामदेव हिंदू छीपा समाज पाली की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष चंपालाल भाटी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से समाज की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
समाज अध्यक्ष चंपालाल भाटी ने बताया कि गिरधारी लाल टांडी को सभापति एवं पुरणचंद परमार को उपसभापति मनोनीत किया गया। वहीं हेमंत पाटनेचा को उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार चौहान को सह-कोषाध्यक्ष तथा विजयप्रकाश पंवार को सह-सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी मनोनयन सर्वसम्मति से किए गए।
इस अवसर पर समाज सचिव राजा बाबू राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान नामदेव समाज पंचांग कैलेंडर का भी विमोचन किया गया, जिसे मारवाड़ सहित अन्य क्षेत्रों में समाज बंधुओं को वितरित किया जाएगा। इस पंचांग कैलेंडर के लाभार्थी विनोद कुमार, प्रदीप कुमार एवं मोहित चौहान परिवार, पाली रहे।
बैठक में पुखराज गेहलोत, बालकिशन देवड़ा, सिद्धार्थ भाटी, लक्ष्मण डूंगरी, ओमप्रकाश पाटनेचा, ब्रजमोहन गेहलोत, रूपचंद खमयचा, भंवर परिहार, भगवानचंद, विक्रम चौहान, विक्रम परमार, प्रोसोतम भाटी सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे। समाज के वरिष्ठजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।



