google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में मतदाताओं के लिए बड़ी सुविधा, अब एक SMS से जान सकेंगे वोटर लिस्ट में अपना नाम

पाली : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाता सूची में अपने नाम और मतदान केंद्र को लेकर असमंजस में पड़े मतदाताओं के लिए निर्वाचन विभाग ने बड़ी राहत दी है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से एसएमएस सेवा शुरू की गई है, जिसके जरिए मतदाता घर बैठे अपने मोबाइल से मतदाता सूची में अपनी स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत कोई भी मतदाता सामान्य मोबाइल फोन से अपने नाम, मतदाता क्रमांक और मतदान केंद्र की जानकारी हासिल कर सकता है। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान कई नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसके चलते अनेक मतदाताओं के मतदान केंद्र और क्रमांक में परिवर्तन हुआ है।

एसएमएस सेवा के माध्यम से मतदाता प्रारूप मतदाता सूची में अपनी स्थिति को सरल, त्वरित और सुलभ तरीके से जान सकेंगे। यह पहल मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राणावत ने बताया कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए मतदाता अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में ECI लिखें, उसके बाद एक स्पेस देकर अपना EPIC नंबर टाइप करें और यह संदेश 1950 पर भेज दें। कुछ ही क्षणों में मतदाता को उसकी संपूर्ण जानकारी एसएमएस के माध्यम से मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगी। इस सुविधा से पाली जिले के हजारों मतदाताओं को मतदान से पहले अपनी सही जानकारी जानने में आसानी होगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button