पाली: रावणा राजपूत समाज ने भजन गायक छोटू सिंह रावणा का किया भव्य स्वागत, सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश

पाली : रावणा राजपूत समाज संस्थान पाली की ओर से रविवार को नया गांव स्थित हाइफा हीरो सर्कल पर प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा का मंजीत पाल सिंह सांवराद के नेतृत्व में माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज में एकजुटता और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मंजीत पाल सिंह सांवराद ने समाज को संगठित रहकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। वहीं भजन गायक छोटू सिंह रावणा ने कहा कि समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की है।

कार्यक्रम में रावणा राजपूत समाज के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह परिहार, मूल सिंह गहलोत (बर), अतिरिक्त जिला शिक्षा प्रारंभिक अधिकारी तेज सिंह पंवार, तख्त सिंह सोलंकी, करनपाल सिंह पंवार, नरपत सिंह सोलंकी, महिला जिलाध्यक्ष सिद्धू कंवर, पर्वत सिंह, सोहन सिंह, जय सिंह सांखला, मदन सिंह इंदा सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
सांडेराव में भी हुआ पारंपरिक स्वागत
इसके बाद सांडेराव स्थित रिजॉर्ट में हनुवंत सिंह इंदा एवं महेंद्र सिंह इंदा की ओर से राजस्थानी परंपरा के अनुसार माला व साफा पहनाकर छोटू सिंह रावणा का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और युवा प्रतिभाओं के संरक्षण पर जोर दिया।



