google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली प्रिंटिंग प्रेस एवं डिजाइनिंग एसोसिएशन को नया नेतृत्व, रविन्द्र सोनी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

पाली : पाली प्रिंटिंग प्रेस एवं डिजाइनिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रविन्द्र सोनी के निर्विरोध निर्वाचन से संगठन में हर्ष और उत्साह का माहौल है। अध्यक्ष चुने जाने के बाद आयोजित स्वागत समारोह में एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों और पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

रविन्द्र सोनी के अध्यक्ष बनने पर वरिष्ठ सदस्य नारायण चौधरी, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भाटी, चंपालाल माली, ओमप्रकाश बागड़ी, पूर्व उपाध्यक्ष अमजद अली, पूर्व कोषाध्यक्ष गोविन्द सांखला सहित अनेक सदस्यों ने उनके नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए समर्थन व्यक्त किया।

इस अवसर पर दीपक देवड़ा, नरेश भाटी, दिनेश सिंह, लादूराम गोलियां, देवाराम बंजारा, दिलीप दवे, माणक चौहान, इन्द्र कच्छवाह, नरेन्द्र तिवाड़ी, महिपाल सिंह, सलीम डायर, जावेद गौरी, किशन चौधरी, रमजान, जितेन्द्र बोथरा, गौतम कुमावत, अभिषेक शर्मा, हितेश शर्मा, आजाद सिंह, राजेश भाटी, लादूराम मेवाड़ा, नितेश, विद्यासागर सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

संगठन को नई दिशा देने का संकल्प
अध्यक्ष पद संभालने के बाद रविन्द्र सोनी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के हित में सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे। उन्होंने प्रिंटिंग एवं डिजाइनिंग से जुड़े व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान, तकनीकी उन्नयन और आपसी सहयोग को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।

पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका
उल्लेखनीय है कि रविन्द्र सोनी वर्तमान में जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के पाली जिला अध्यक्ष भी हैं। साथ ही वे श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज नवयुवक मंडल, पाली के अध्यक्ष पद का दायित्व भी निभा रहे हैं। वे विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से निरंतर सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button