google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह रामासिया का विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाई गईं संतोषजनक

पाली : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश विक्रम सिंह भाटी ने रिद्धी सिद्धी सेवा संस्थान द्वारा संचालित मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह, रामासिया का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सचिव भाटी ने पुनर्वास गृह में रह रहे बालकों की भोजन एवं पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा प्रबंध तथा पुनर्वास प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने रसोईघर, आवासीय कक्षों, स्नानघर एवं शौचालयों की साफ-सफाई का भी अवलोकन किया, जो मौसम के अनुरूप एवं संतोषजनक पाई गई।

पुनर्वास गृह में बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। केयरटेकर निकी सागर ने बताया कि यहां मानसिक विमंदित बच्चों को आवास, भोजन, शिक्षण, योग एवं देखभाल की निःशुल्क सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

निरीक्षण के दौरान सचिव भाटी ने मानसिक विमंदित बालकों के पुनर्वास से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि बच्चों तक उपलब्ध सुविधाओं की पहुंच सरल बनाई जाए, समय-समय पर चिकित्सकीय जांच करवाई जाए तथा उनकी रुचि के अनुसार शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाए। इस अवसर पर केयरटेकर निकी सागर, जीवनराम, दरिया देवी सहित पुनर्वास गृह का स्टाफ उपस्थित रहा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button