google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

कलेक्ट्रेट में जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री की साप्ताहिक समीक्षा बैठक, योजनाओं की प्रगति पर अधिकारियों को सख्त निर्देश

पाली : जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला स्तरीय अधिकारियों से विभागवार योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड, काश्तकारों को ऋण वितरण तथा फसल बीमा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना के तहत बैंकों के सक्रिय एवं निष्क्रिय खातों की स्थिति की जानकारी लेकर अधिक से अधिक खाताधारकों को बीमा कवरेज से जोड़ने पर जोर दिया गया।

जिला कलक्टर मंत्री ने पंच गौरव योजना के अंतर्गत स्वीकृत बजट से किए जा रहे कार्यों, व्यय की स्थिति एवं नवीन बास्केटबॉल ग्राउंड निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया की जानकारी लेकर कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा अस्वीकृत प्रकरणों में शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने के भी निर्देश दिए।

बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों, अटल प्रगति पथ एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई, साथ ही कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए लंबित नल कनेक्शन एवं विद्युत कनेक्शन शीघ्र पूर्ण करने तथा फॉलो-अप शिविरों में लंबित प्रकरणों का तीन दिवस में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना, राजस्व प्रकरणों एवं नगर निगम से संबंधित कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) ओम प्रभा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेंद्र मेहता, उपखंड अधिकारी विमलेंद्र राणावत, सार्वजनिक निर्माण विभाग से दिलीप परिहार, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button