google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में नशा तस्करी का भंडाफोड़: गेहूं से भरे ट्रक में छुपाकर ले जाई जा रही 5 लाख की अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पाली : पाली जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जोधपुर रेंज स्पेशल टीम और शिवपुरा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गेहूं से भरे एक ट्रक से अफीम की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने मौके से 2 किलो 369 ग्राम अफीम बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की अनुमानित बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात शिवपुरा थाना क्षेत्र के जाडन के पास की गई। पुलिस के अनुसार शाम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मारवाड़ जंक्शन से जोधपुर की ओर एक ट्रक में नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर जोधपुर रेंज स्पेशल टीम एवं शिवपुरा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से जाडन क्षेत्र में नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान मारवाड़ जंक्शन से जोधपुर की तरफ जा रहे एक ट्रक को रोका गया। ट्रक में गेहूं की बोरियां भरी हुई थीं और उसमें सुभाष व लक्ष्मण नाम के दो युवक सवार थे। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने गेहूं ले जाने की बात कही, लेकिन संदेह होने पर पुलिस ने ट्रक की गहन तलाशी ली।

देर रात तक चली तलाशी में गेहूं की बोरियों को एक-एक कर हटाया गया, इसी दौरान बोरियों के बीच छुपाकर रखी गई अफीम का दूध बरामद हुआ। मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा ट्रक व मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अफीम की अवैध तस्करी में संलिप्त थे। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह अफीम कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी की संभावना है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button