google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रेलवे में सुरक्षा सर्वोपरि: जोधपुर स्टेशन पर 500 रेलकर्मियों के साथ संरक्षा संवाद सेमिनार, एजीएम अशोक महेश्वरी का सख्त संदेश

जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल में रेल संरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जोधपुर रेलवे स्टेशन परिसर में संरक्षा संवाद सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक अशोक महेश्वरी दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे, जहां उनका स्वागत मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने किया।

सेमिनार में लगभग 500 रेल कर्मचारी एवं सुपरवाइजर शामिल हुए, जिनमें लोको पायलट, ट्रैक मेंटेनर, ट्रेन मैनेजर, सिग्नल एवं दूरसंचार (एसएंडटी), परिचालन, इंजीनियरिंग, वाणिज्य, यांत्रिक, विद्युत, सुरक्षा एवं संरक्षा विभाग के कार्मिक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि रेलवे का हर विभाग संरक्षा श्रृंखला की अहम कड़ी है और सुरक्षा के साथ किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने चेताया कि छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सभी नियमों का ईमानदारी एवं सतर्कता से पालन अनिवार्य है।

उन्होंने कर्मचारियों से मानसिक व शारीरिक रूप से सजग रहने, आलस्य एवं कार्य टालने की प्रवृत्ति से बचने तथा रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। साथ ही बताया कि निरीक्षण, सेमिनार एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से सेफ्टी जागरूकता को लगातार मजबूत किया जाएगा।

अपर महाप्रबंधक अशोक महेश्वरी ने कहा कि संरक्षा से जुड़े कार्यों के लिए आधुनिक एवं उन्नत उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कर्मचारियों से सत्यनिष्ठा, जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करने का आग्रह किया, ताकि सुरक्षित एवं सुचारू रेल संचालन सुनिश्चित हो सके।

सेमिनार के दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में आने वाली संरक्षा संबंधी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिनका मौके पर समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उप मुख्य संरक्षा अधिकारी मानवेंद्र सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रामनिवास जाट, सीनियर डीईएन मनोहर सिंह, नीतिश कुमार, जोगेंद्र मीणा, अमित स्वामी, महेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. एस.आर. बुनकर, हितेश यादव, लोकेश कुमार, अनुपम कुमार, विक्रम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button