google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

घुमटी चौराहे पर रॉन्ग साइड से आई कार ने मारी टक्कर, स्विफ्ट के एयरबैग खुले, बड़ा हादसा टला

पाली : जोधपुर से पाली की ओर आ रही एक स्विफ्ट कार को घुमटी चौराहे के समीप रॉन्ग साइड से आ रही ऑल्टो कार ने लापरवाहीपूर्वक सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्विफ्ट कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में लगे सभी एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

हादसे के समय स्विफ्ट कार में सवार दिनेश, सुनील एवं पपुराम पूरी तरह सुरक्षित रहे और उन्हें किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। वहीं ऑल्टो कार चालक को मामूली चोटें आईं, जिन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस से एएसआई खेतसिंह राजपुरोहित पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया तथा मामले को लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, विशेष रूप से रॉन्ग साइड वाहन संचालन से बचने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button