google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय सीनियर बॉक्सिंग में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन, पाली के कोच दिलीप गहलोत की अहम भूमिका

पाली : भारतीय बॉक्सिंग संघ के तत्वावधान में 03 से 10 जनवरी 2026 तक ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर पुरुष/महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पाली जिले के बॉक्सिंग कोच दिलीप गहलोत ने राजस्थान सीनियर बॉक्सिंग टीम के प्रशिक्षक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में राजस्थान के मुक्केबाजों ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। हर्ष चौधरी (90 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि विवेक मीणा (70 किग्रा) एवं ताश्री मेनारिया (80+ किग्रा) ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

टीम प्रदर्शन के आधार पर पुरुष वर्ग में सर्विसेज टीम प्रथम, राजस्थान टीम उपविजेता (द्वितीय स्थान) तथा रेलवे टीम तृतीय स्थान पर रही। यह उपलब्धि राजस्थान बॉक्सिंग के इतिहास में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

राजस्थान टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार निर्वाण, राजस्थान बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, पाली जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, अंतरराष्ट्रीय रेफरी विशाल कुमार निर्वाण, तकनीकी अधिकारी राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं उम्मेद बारासा, तथा टीम मैनेजर मोईन उल्लाह खान ने प्रशिक्षक दिलीप गहलोत एवं समस्त टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button