google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

हज 2026 की तैयारियाँ तेज, मुंबई में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर, पाली के आमीन अली रंगरेज़ ने किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व

पाली : भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अंतर्गत हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज 2026 के सफल आयोजन को लेकर “हज प्रशिक्षकों का राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम” मुंबई स्थित केंद्रीय हज कार्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित किया गया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान हज कमेटी की ओर से पाली के हज ट्रेनर आमीन अली रंगरेज़ ने भाग लेकर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय हज कमेटी के सीईओ शहनवाज़ सी. तथा सीजेआई जेद्दाह फहद अहमद सुरी रहे। प्रशिक्षण शिविर के दौरान केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, विदेश मंत्रालय एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों ने हज प्रशिक्षकों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया।

10 एवं 11 जनवरी को आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर से लगभग 650 चयनित हज ट्रेनर्स ने भाग लिया। इसमें राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के हज ट्रेनरों, स्टेट हज कमेटियों के चेयरमैन, अधिशासी अधिकारी तथा हज कमेटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण सत्रों में हज 2026 के दौरान भारत सरकार एवं हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं, यात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंध, तथा हज 2026 में किए गए नए बदलावों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य हज पर जाने वाले यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं व्यवस्थित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना बताया गया।

पाली के आमीन अली रंगरेज़ द्वारा इस राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण में सहभागिता से जिले को गौरव प्राप्त हुआ है और इससे राजस्थान से हज पर जाने वाले यात्रियों को बेहतर प्रशिक्षण मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button