google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

ढोल-नगाड़ों और गुलाब के फूलों के साथ स्वच्छता का संदेश, सोजत में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अनोखी मुहिम

पाली : “सुरंगों सोजत – स्वच्छ सोजत” अभियान के तहत नगर पालिका प्रशासन ने स्वच्छता को लेकर एक अनूठी और प्रेरणादायी पहल की। रविवार सुबह नगर पालिका प्रशासन, स्वच्छता कमेटी एवं कार्मिकों की टीम ने बस स्टैंड एवं मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थित स्थाई व अस्थाई दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने, कचरा सड़क पर नहीं फेंकने तथा डस्टबिन का सही उपयोग कर कचरा कचरा वाहन में ही डालने के लिए जागरूक किया।

इस विशेष अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम ने ढोल-नगाड़ों के साथ दुकानदारों से संवाद किया और उन्हें गुलाब का फूल भेंट कर स्वच्छ सोजत अभियान में सहभागिता का आग्रह किया। साथ ही आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर को बेहतर रैंक दिलाने हेतु नागरिक सहयोग का महत्व समझाया गया।

यह अभियान अधिशासी अधिकारी अचल सिंह गुर्जर के निर्देशानुसार संचालित किया गया। अभियान में प्रभारी सहायक अभियंता विजय सिंह चौहान, सहायक लेखाधिकारी प्रथम जगदीश सोलंकी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी हितेश सोनी, पैरोकार चंद्रशेखर श्रीमाली, स्वास्थ्य निरीक्षक पूनम चंद सहित बड़ी संख्या में नगर पालिका कार्मिक, स्वच्छता कर्मी, ब्रांड एंबेसडर एवं समन्वयक उपस्थित रहे।

नगर पालिका प्रशासन की इस अभिनव पहल से बाजार क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक माहौल बना और दुकानदारों ने भी स्वच्छ सोजत अभियान में सक्रिय सहयोग का भरोसा दिलाया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button