पाली में 1 फरवरी को होगा विराट हिन्दू सम्मेलन, आयोजन समिति गठित, हर घर फहरेगा भगवा ध्वज

पाली : पाली शहर में विराट हिन्दू सम्मेलन 2026 को भव्य, दिव्य और मंगलमय स्वरूप देने के उद्देश्य से सोमवार को महावीर पब्लिक सैकंडरी स्कूल, शक्ति नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया तथा सम्मेलन को 1 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रवक्ता सुदर्शन सिंह उदावत ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए समग्र हिन्दू समाज के नेतृत्व, संतों एवं सामाजिक संगठनों को आमंत्रित किया जाएगा। इस सम्मेलन में सर्व हिन्दू समाज की एकजुटता, समरसता और सांस्कृतिक चेतना का विराट स्वरूप देखने को मिलेगा।
सम्मेलन की तैयारियों के तहत हर घर भगवा ध्वज फहराने, पीले अक्षत (चावल) वितरित कर आमंत्रण पत्रिका के माध्यम से घर-घर संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही बस्ती की सभी भजन मंडलियों एवं मंदिर समितियों द्वारा प्रभात फेरियों, जागरण एवं मंचीय कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग देने की सहमति व्यक्त की गई।
बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी समाजजनों से सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग का आह्वान किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से नारायण सिंह जैतावत, कैलाश सोमानी, त्रिलोक चौधरी, सुदर्शन सिंह उदावत, राकेश गुप्ता, गुमान सिंह रावत, महिपाल सिंह चारण, सोहन मेवाड़ा, दीपक शर्मा, ललित शर्मा, पृथ्वीराज सेन, विजय किशन अरोड़ा, प्रेम प्रजापत, नरेंद्र मेवाड़ा एवं गौतम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



