ग्राम सांड़िया में गौसेवा का महाअभियान, स्नेह मिलन समारोह में हर ढाणी तक बेसहारा गौमाता की सेवा का संकल्प

पाली : ग्राम सांड़िया में स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन संत श्री अर्जुन दास जी महाराज एवं ग्राम सरपंच माणक चन्द्र सिलोड़ा के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिले भर से पधारे गौसेवकों ने हर गांव–हर ढाणी में बेसहारा एवं पीड़ित गौमाता की सेवा का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम में श्री कृष्ण गौसेवा समिति सांड़िया के संस्थापक खीवराज चौहान एवं गौ सेवा समिति बगड़ी नगर के संस्थापक धर्मेश गर्ग ने गौसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना अथवा बीमारी की स्थिति में प्रत्येक ग्राम के 10 किलोमीटर दायरे में रहने वाले गौसेवक तुरंत नजदीकी गौसेवा समिति की एम्बुलेंस बुलाकर घायल गौमाता को गौसेवा चिकित्सालय पहुंचाएं, ताकि समय पर उपचार मिल सके और गौमाता का जीवन सुरक्षित रह सके।
उन्होंने बताया कि गौसेवा को संगठित स्वरूप देने के लिए सभी गौसेवा समितियां आपसी समन्वय से कार्य करेंगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। कार्यक्रम में गौसेवकों ने सेवा, सुरक्षा और संवेदना के भाव के साथ गौमाता की रक्षा हेतु निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।
स्नेह मिलन समारोह में श्री कृष्ण गौसेवा समिति सांड़िया, खोखरा गौ सेवा, गौ सेवा समिति बगड़ी नगर, गौधाम चिकित्सालय बिलाड़ा, गौरक्षा आपातकालीन सेवा समिति चंडावल, आई माता गौ चिकित्सालय शेखावास, ठाकुर जी गौ सेवा समिति पिपलिया, रक्षक हिन्दू युवा फोर्स निमाज, गौसेवा गोविंदा सेवा संस्था सोजत, एस.एस. योगी गौरक्षा दल खेड़ा नाबरा सहित अनेक गौसेवा संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर खीवराज चौहान, गोपाल सिंह खोखरा, धर्मेंद्र गर्ग, एस.एस. योगी, चेतन चौहान, सुनील पंवार, प्रकाश गौराणा, महेंद्र चौहान, कमलेश जयपाल, दिलीप, रविन्द्र वैष्णव, किशन सिरवी, राहुल चौहान, ओमप्रकाश सिरवी, जितेन्द्र चौहान, गजेन्द्र चौहान, पवन वैष्णव, दीपक मारु, प्रकाश प्रजापत, मनोज, करण, पंकज, दिनेश चौहान, मनोहर भाटी, गोविंद भाटी, महेश भाटी, राकेश खींची, जितेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र बालोटिया, संदीप सेनी, प्रवीण दमामी, श्रवण नाथ योगी, पपुराम अटपड़ा, मनोहर सारंगवास, गजनाई, सेहवाज आऊवा सहित विभिन्न गौसेवा टीमों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम गौसेवकों के आपसी समन्वय, सेवा भावना और संगठित प्रयासों का सशक्त उदाहरण बना, जिससे क्षेत्र में गौसेवा को नई दिशा और मजबूती मिली।



