google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में राष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक जागरूकता सप्ताह का समापन, युवाओं को नशामुक्त जीवन और निःशुल्क कानूनी सेवाओं का संदेश

पाली : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार नालसा डाउन स्कीम–2025 के अंतर्गत राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित साप्ताहिक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का समापन सोमवार को इनडीड सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सुल्तान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पाली में किया गया। यह कार्यक्रम 05 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक जिलेभर में आयोजित किया गया।

समापन कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने, आत्मबल विकसित करने एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व समझने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही निःशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर सचिव भाटी द्वारा विधिक जागरूकता स्टॉल का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय परिसर में अधिकार मित्र मांगीलाल तंवर द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसके साथ ही तालुका एवं जिला मुख्यालय स्तर के अधिकार मित्रों ने भी विभिन्न शिविरों के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। कार्यक्रम में नालसा की योजना “नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशे का उन्मूलन” के बारे में जानकारी दी गई तथा एनसीबी की ई-प्रतिज्ञा “जीवन को हां कहें, नशे को ना कहें” लेने के लिए युवाओं को प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर इनडीड सेवा संस्थान के अध्यक्ष विक्रम, विवेक, देवकिशन परमार, हेमंत कुमार राठौड़, पप्पूलाल वैष्णव सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को कानूनी अधिकारों के प्रति सजग, आत्मनिर्भर एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button