पाली में “मनरेगा बचाओ संग्राम” के लिए ब्लॉक प्रभारी नियुक्त, जिला कांग्रेस ने अभियान की तैयारी पूरी की

पाली : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में पाली जिले में “मनरेगा बचाओ संग्राम” महाअभियान की तैयारी पूरी कर ली गई है। पंचायत स्तर पर अभियान के प्रभावी संचालन और समन्वय के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न ब्लॉकों में प्रभारी नियुक्त किए हैं।
पाली विधानसभा क्षेत्र के रोहट ब्लॉक प्रभारी के रूप में ताराराम सीरवी, सरपंच एवं पूर्व सदस्य जिला परिषद और गोरधन देवासी, जिलाध्यक्ष पाली युवक कांग्रेस को नामित किया गया है।
सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के पाली देहात ब्लॉक प्रभारी जोगाराम सोलंकी, पूर्व सदस्य जिला परिषद और बाबू सिंह वायद, पूर्व सचिव जिला कांग्रेस कमेटी नियुक्त किए गए हैं। वहीं सुमेरपुर ब्लॉक प्रभारी के लिए दलवीर सिंह चौहान, पूर्व महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी और इलियास चढ़वा, पूर्व पार्षद एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष रानी को जिम्मेदारी दी गई है।

बाली विधानसभा क्षेत्र के लिए बाली ब्लॉक प्रभारी महेश परिहार, पूर्व महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी और सुनील बैरवा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग नियुक्त किए गए हैं। देसूरी ब्लॉक प्रभारी के पद पर पाबू सिंह राणावत, पूर्व प्रधान और जयेश सोलंकी, पूर्व महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी जिम्मेदार होंगे।
मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक प्रभारी गुलाब सिंह गिरवर, पूर्व उपप्रधान और उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस और घीसाराम बामानिया, पूर्व विकास अधिकारी होंगे। रानी ब्लॉक के प्रभारी भेरूसिंह राजपुरोहित, पूर्व उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी और नाहर सिंह जाखोड़ा, पूर्व उपप्रधान सुमेरपुर को बनाया गया है।
सोजत विधानसभा क्षेत्र के सोजत ब्लॉक प्रभारी के रूप में यशपालसिंह कुम्पावत, पूर्व उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी और नरेंद्र गुर्जर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं नगर अध्यक्ष को जिम्मेदारी दी गई है। जिला कांग्रेस कमेटी ने बताया कि सभी प्रभारी ब्लॉक स्तर पर अभियान को प्रभावी रूप से चलाकर मनरेगा बचाओ संग्राम के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाएंगे।



