google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सरोजिनी नगर स्कूल में सेवा का साकार रूप, 70 छात्राओं को स्वेटर वितरित कर सर्दी से राहत

पाली : सेठ भंवरलाल रामलाल रोटरी क्लब राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरोजिनी नगर, पाली में सेवा भाव से ओतप्रोत मानवीय पहल करते हुए डॉ. सरिता एवं डॉ. राजेश कुमार द्वारा छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। इस अवसर पर लगभग 70 छात्राओं को सर्दी से बचाव हेतु ऊनी स्वेटर प्रदान किए गए, जिससे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

महिला सुरक्षा सहयोगी समिति पाली के अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को सर्दी के मौसम में सुरक्षित एवं स्वस्थ रखना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता जोनवाल द्वारा मिड-डे मील व्यवस्था और प्रार्थना सभा को अधिक सुव्यवस्थित बनाने के लिए दरी पट्टी हेतु चटाइयों का वितरण भी किया गया। इससे छात्राओं को स्वच्छ, सुरक्षित और अनुशासित वातावरण में बैठने की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

प्रधानाचार्य जोनवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सेवा एवं सहयोग के कार्य विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाते हैं तथा समाज में संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं। उन्होंने डॉ. सरिता, डॉ. राजेश कुमार सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस सेवा कार्यक्रम में महिला सुरक्षा सहयोगी समिति पाली की कमला शर्मा, तनु बानो, आरडी वैष्णव (नर्सिंग अधिकारी), भंवर कंवर, लिपिका सरकार, मधु सिंगाड़िया, पूजा चौहान, रेखा जयपाल, दिव्या चौहान, वैभव राठौड़ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button