विश्व हिन्दू परिषद की प्रान्तीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार के साथ नई जिम्मेदारियों का ऐलान

पाली : विश्व हिन्दू परिषद, जोधपुर प्रान्त की दो दिवसीय प्रान्तीय कार्यकारिणी बैठक दिनांक 16 एवं 17 जनवरी को तेरापंथ भवन, जसोल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ पूज्य संतों, आगंतुक अतिथियों एवं प्रान्त पदाधिकारियों द्वारा भगवान श्रीराम एवं भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
उद्घाटन सत्र में प्रान्त अध्यक्ष डॉ. रामगोयल ने संगठन के माध्यम से समाज में पंच परिवर्तन को प्रभावी रूप से लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्र संगठन मंत्री राजाराम ने हाल ही में हस्तिनापुर में सम्पन्न केंद्रीय प्रबंध समिति बैठक में पारित प्रस्तावों एवं वक्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने समितियों एवं सेवा कार्यों के विस्तार के साथ-साथ संगठन की विभिन्न गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
बैठक में जोधपुर प्रान्त कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राजेन्द्र सिंह भाटी को जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष तथा सवाई सिंह को पाली जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। भाटी को प्रान्त उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं हर्ष का माहौल देखने को मिला।
जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि प्रान्तीय बैठक में बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत, क्षेत्र मंत्री सुरेश उपाध्याय, प्रान्त संगठन मंत्री राजेश पटेल, प्रान्त मंत्री परमेश्वर जोशी सहित प्रान्त स्तर से कुसुम थावानी, विनीता तनवानी, प्रकाश कवर, अनिल चौहान तथा जिला स्तर से नरेंद्र माछर, बाबूलाल कुमावत, सह मंत्री किशन सीरवी, जिला संयोजक जगदीश सिंह, हँसमुख गहलोत, प्रियंका माली, संतोष वैष्णव एवं रेखा सोलंकी उपस्थित रहे।



